HIGHLIGHTS
- 1 लाख 26 हजार 760 लोगों की मौत हो चुकी है
- 4 लाख 84 हजार 757 लोग स्वस्थ हुए
- 13 लाख 88 हजार 819 लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती
पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर से गुजर रही है। इस वायरस से हर दिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं तो वहीं मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हाल ये है कि कुछ देशों में मृतकों को दफनाने के लिए कब्रिस्तानों में जगह तक नहीं बची है। अमेरिका में खाई खोदकर सामूहिक रूप से मृतकों को दफनाया जा रहा है तो वहीं लेटिन अमेरिका के इक्वाडोर देश में कब्रिस्तानों जगह नहीं मिलने पर लोग सड़कों पर शवों को फैंक दे रहे हैं। www.worldometers.info वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे तक दुनियाभर में 20 लाख 336 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 26 हजार 760 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 4 लाख 84 हजार 757 लोग स्वस्थ हुए हैं। 13 लाख 88 हजार 819 लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 51 हजार 603 लोगों की हालत गंभीर है। अकेले अमेरिका जैसे सशक्त देश में दुनिया के 30 प्रतिशत से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
अब तक केवल इटली, स्पेन और फ़्रांस क़रीब 55 हजार लोगों की मौत
फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 762 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 559 लोगों की मौत हॉस्पिटल में हुई और 221 लोगों की केयर होम में। इसके साथ ही फ्रांस में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 1 लाख 03 हजार 573 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 15,729 पहुंच गई है। वहीं स्पेन में भी मरने वालों की कुल संख्या 18,255 हो गई है। यूरोप में इटली में सबसे ज्यादा 21,067 लोगों की मौत हुई है। इटली, स्पेन और फ्रांस में मरने वालों की संख्या जोड़ दें तो ये 55 हजार 051 हो जाती है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
| देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
| अमेरिका | 6,14,246 | 26,064 | 38,820 |
| स्पेन | 1,74,060 | 18,255 | 67,504 |
| इटली | 1,62,488 | 21,067 | 37,130 |
| फ्रांस | 1,43,303 | 15,729 | 28,805 |
| जर्मनी | 1,31,359 | 3,294 | 68,200 |
| ब्रिटेन | 93,873 | 12,107 | उपलब्ध नहीं |
| चीन | 82,249 | 3,341 | 77,738 |
| ईरान | 74,877 | 4,663 | 48,129 |
| तुर्की | 65,111 | 1,403 | 4,789 |
| बेल्जियम | 31,119 | 4,157 | 6,858 |
पिछले 24 घंटों में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अगर किसी देश को उठना पड़ रहा है तो वह सुपर पावर अमेरिका है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2,228 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। यहां अब तक 26,064 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 6,14,246 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग पर रोक लगाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ ने नाराजगी जताई है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के हवाले से कहा गया है कि यह संसाधनों को कम करने का समय नहीं है।

ट्रंप ने WHO का फंड रोकने का आदेश दिया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमरीका से मिलने वाले फंड को रोकने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर WHO की भूमिका की समीक्षा की गई। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि WHO बुनियादी काम करने भी नाकाम रहा है इसलिए उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। ट्रंप ने आरोप लगाया कि WHO हाल के हफ्तों में चीन को लेकर पक्षपाती रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया को कोरोना वायरस को लेकर गलत सूचना दी गई है। ट्रंप ने कहा कि WHO की गलतियों के कारण दुनियाभर में ज्यादा मौतें हुई हैं।

बिल और मिलिंडा गेट्स ने WHO पर ट्रंप के फैसले को 'खतरनाक' बताया
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का फंड रोकने के अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को 'खतरनाक' बताया है। उन्होंने कहा कि यह इतना ही ख़तरनाक है जितना यह सुनने में लग रहा है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विश्व को विश्व स्वास्थ्य संगठन की अभी सबसे अधिक जरूरत है। उनकी संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन के सबसे बड़े डोनर्स में से एक है।

जर्मनी में मरने वालों की संख्या तीन हजार के पार
जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट फ़ॉर इंफेक्शियस डिजीज का कहना है कि बीते 24 घंटे में जर्मनी में 285 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इन मामलों के साथ ही जर्मनी में मरने वालों का आंकड़ा 3,294 हो गया है। जर्मनी में संक्रमण के कुल 127,584 मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि इनमें से आधे से अधिक लोग री-कवर भी कर चुके हैं।

0 Comments
Post a Comment